नाटक और एकांकी में अंतर क्या है ? जाने इनके बीच मुख्य अंतर और विशेषता

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए आर्टिकल में जिसमे हम जानेंगे नाटक और एकांकी में अंतर ( Natak or Ekanki me antar hindi mein ) दोस्तों जैसा की आपने नाटक और एकांकी दोनों के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपको दोनों में अंतर पता है ? अगर नहीं तो इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप जरूर जान जायेंगे। दोनों ही हिंदी विषय के मुख्य टॉपिक में से एक हैं। तो चलिए जानते है नाटक और एकांकी में मुख्य अंतर क्या है।

नाटक और एकांकी अंग्रेजी में | Natak and Ekanki meaning in English

क्या आपको पता है नाटक और एकांकी को अंग्रेजी में क्या कहते है अगर नहीं पता तो बता दे की नाटक को अंग्रेजी में “Drama” कहते है जबकि एकांकी को अंग्रेजी में “Solitary” कहते है। तो आइये इनके बारे में विधिवत से जानते है की नाटक और एकांकी है क्या ?

नाटक क्या होता है | What is Drama in hindi

नाटक काव्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जो दर्शकों को रसानुभूति का अनुभव कराता है। नाटक काव्य कलाकारों का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है जिसमें अभिनय के माध्यम से समाज एवं व्यक्ति के चारित्रों को प्रदर्शित किया जाता है। यह सामान्य रूप से दृश्य काव्य के अंतर्गत आता है जिसका प्रदर्शन रंगमंच पर किया जाता है। इसे काव्य का एक अहम हिस्सा इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें कई पात्रो की अहम् भूमिका होती है।

नाटक के प्रकार | Types of Drama in hindi

नाटक के मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं –

  • हास्य नाटक ( Comedy Drama )
  • त्रासदी ड्रामा ( Tragedy Drama )
  • कौतुहल नाटक ( Curiosity Drama )
  • संगीतमय नाटक ( Musical Drama )

नाटक की विशेषता | Natak ki Visheshta hindi mein

नाटक की कुछ प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • नाटक में मुख्य कहानी के साथ अन्य कहानियाँ भी जुड़ी होती हैं।
  • इसमें पात्रों की संख्या अधिक होती है।
  • यह एक दृश्य काव्य होता है।

कुछ प्रमुख नाटक और उसके रचनाकार

नाटक रचनाकार
ध्रुवस्वामिनीजयशंकर प्रसाद
अंधेर नगरीभारतेंदु हरिश्चंद्र 
आषाढ़ का एक दिनमोहन राकेश
अँधा युग धर्मवीर भारती
महाभोज मन्नू भंडारी

एकांकी क्या है | What is Solitary in hindi

जो नाटक एक अंक में समाप्त होता है उसे एकांकी कहते हैं। अंग्रेजी में हम इसे वन एक्ट ( One Act Play ) शब्द से जानते हैं। एकांकी में मुख्य रूप से एक घटना होती है जिसके माध्यम से नाटक को बड़ी कुशलता से चरम सीमा तक पहुंचाया जाता है।

एकांकी के प्रकार | Types of Ekanki in hindi

एकांकी के मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं –

  • सामाजिक एकांकी ( Social Solitary )
  • पौराणिक एकांकी ( Mythological Solitary )
  • ऐतिहासिक एकांकी ( Historical Solitary )
  • राजनीति से सम्बंधित एकांकी ( Political Solitary )
  • चरित्र प्रधान एकांकी ( Single character Solitary )
  • अर्थपूर्ण एकांकी ( Meaningful Solitary )

एकांकी की विशेषता | Ekanki ki Visheshta hindi mein

एकांकी की कुछ प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • एकांकी में केवल एक कहानी और कुछ पात्र होते हैं।
  • इसे मंच पर प्रदर्शित किया जा सकता है।
  • एकांकी से केवल एक ही उद्देश्य पूरा होता है।
  • इसका सीधा सम्बन्ध जीवन की किसी अहम् घटना से होता है।

कुछ प्रमुख एकांकी और उसके रचनाकार

एकांकी रचनाकार
शिक्षादान बालकृष्ण भट्ट
एक घूंट जयशंकर प्रशाद
उमर कैद गिरिजा कुमार माथुर
पत्थर और परछाई मार्कण्डेय
अपना अपना जूता लक्ष्मीकांत शर्मा

नाटक और एकांकी में अंतर | Natak or Ekanki me antar hindi mein

आइये जानते है Natak , Ekanki mein antar क्या क्या हैं –

नाटक एकांकी
नाटक में अनेक अंक होते हैं।एकांकी में केवल एक अंक होता है।
नाटक में अधिक पात्र होते हैं।एकांकी में कम पात्र होते हैं।
नाटक में एक मुख्य कथा, अनेक अंत: कथाएँ होती है।एकांकी एक घटना पर ही आधरित होता है।
नाटक का आकार बड़ा होने के कारण इसका मंचन अधिक समय में होता है।एकांकी संक्षिप्त होने के कारण इसका अभिनय कम समय में हो जाता है।
नाटक में छोटी से छोटी घटनाओ का वर्णन किया जाता है इसमें छोटी से छोटी घटनाओ का वर्णन नहीं किया जाता है
नाटक में कहानी के विचारो को विस्तारित किया जाता है एकांकी में विचारो को मात्र संकेत में रखा जाता है
नाटक का आकार बड़ा होने के कारण इसका मंचन अधिक समय में होता है।एकांकी संक्षिप्त होने के कारण इसका अभिनय कम समय में हो जाता है।
नाटक में स्थान एवं समय सीमा का विस्तार किया जाता है इसमें स्थान एवं समय सीमा का विस्तार किया जाता है
नाटक साहित्य की वह दृश्य विधा है, जिसमें अभिनय, नृत्य, संवाद, आकृति, वेशभूषा और संगीत के माध्यम से अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है।एकांकी में केवल एक ही मुद्दा है, इसमें किसी व्यक्ति, घटना या घटना का वर्णन नहीं है, बल्कि उसके एक भाग का वर्णन किया गया है।
नाटक दृश्य काव्य का वृहद रूप है। एकांकी दृश्य का लघु रूप है। 

निष्कर्ष – तो दोस्तों आपने इस आर्टिकल में नाटक और एकांकी क्या होता है इसकी विशेषता, प्रकार और नाटक और एकांकी में अंतर ( Natak or Ekanki me antar ) जाना। उम्मीद करते है इस लेख से आपको बहुत कुछ सिखने को मिला होगा। इस लेख से आपको कुछ फायदा हुआ हो तो अपने दोस्तों और ग्रुप में शेयर जरूर करे। धन्यवाद

और भी पढ़े ( Read more ) –

Natak or Ekanki mein antar related FAQ

एकांकी को अंग्रेजी में क्या कहते है ?

एकांकी को अंग्रेजी में Solitary कहते हैं।

एकांकी में कितने अंक होते हैं ?

एकांकी में एक अंक होता है।

हिंदी का पहला एकांकी कौनसा है ?

जयशंकर ‘प्रसाद’ के ”एक घूंट” को हिन्दी का पहला एकांकी होने का गौरव दिया जाता है।

Leave a Comment