कहानी और उपन्यास में 10 मुख्य अंतर क्या है (2024)| Kahani Upanyas mein antar hindi me

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका एक और रोचक हिंदी लेख में जिसमे हम जानेंगे कहानी और उपन्यास में मुख्य अंतर ( Kahani Upanyas mein antar ) क्या है साथ ही इनसे जुड़े और भी बाते। दोस्तों जैसा की आप सभी ने कहानी जरूर सुनी होगी जो की हमे बचपन में सबसे ज्यादा अपने मम्मी , नानी या दादी से सुनने को मिलती है लेकिन आपको पता है उपन्यास क्या होता है और क्या कभी आपने किसी के मुख से उपन्यास सुना है। आपका जवाब शायद ना होगा क्योकि बहुत से लोगो को उपन्यास के बारे में पता ही नहीं तो आइये चलिए पहले तो जानते है क्या होती है कहानी और क्या होता है उपन्यास साथ ही दोनों में क्या अंतर है।

कहानी क्या होती है | What is story in hindi )

कहानी का अर्थ होता है ” कुछ कहना “। कहानी गध साहित्य की वह सबसे अधिक रोचक एवं लोकप्रिय विधा है जो जीवन के किसी विशेष पक्ष का मार्मिक, भावनात्मक और कलात्मक वर्णन करती है। कहानी हिंदी गद्य का एक ऐसा हिस्सा है जिसके माध्यम से लिखने वाला अर्थात लेखक किसी समस्या या घटना को दर्शाता है। भारतीय हिंदी इतिहास में देखे तो प्रसिद्ध लेखक मुंशी प्रेमचंद ने कहानी के क्षेत्र में अलग ही छाप छोड़ी है और बहुत ही अच्छे से सामजिक मुद्दों और बदलाव को कहानी के माध्यम से दिखाया है।

कहानी कितने प्रकार की होती है ( Types of story )

बात करे कहानी के प्रकार की तो कहानी ने कुछ मुख्य प्रकार निम्न है –

  • ऐतिहासिक कहानिया
  • सामाजिक कहानिया
  • धार्मिक कहानिया
  • आदर्शवादी कहानिया
  • यथार्तवादी कहानिया

कहानी का उद्देश्य क्या होता है ( Objective of story )

एक कहानी का उदेश्य लोगो में साहित्य के प्रति रूचि विकसित करना है। कहानी में विचारो , भावो या नैतिक मूल्यों आदि को ग्रहण करने की क्षमता होती है जिससे सृजनताक शक्ति का विकास होता है। इन सबके अलावा हर कहानी में कोई न कोई सिख या शिक्षा अवश्य होती है।

कुछ प्रसिद्ध कहानी और उसके लेखक ( Famous story list in hindi )

कहानी लेखक
कफ़न मुंशी प्रेमचंद
पिंजरा उपेंद्र नाथ अश्क
दूसरी नाक यशपाल
प्रायश्चित भगवती चरण वर्मा
हार की जीत सुदर्शन

उपन्यास क्या होता है ( What is Novel in hindi )

उपन्यास शब्द ‘उप’ उपसर्ग और ‘न्यास’ पद के योग से बना है जिसमे उप का अर्थ होता है समीप और न्यास शब्द का अर्थ होता है निकट रखी हुई वस्तु अर्थात् ऐसा कोई लेख या कृति जिसे पढ़ने के बाद पढ़ने वाले को ऐसा लगे की यह उसी के जीवन की कथा है या उसके जीवन से ही जुडी हुई है उसको पढ़ने के बाद उसमे खुद के जीवन की कल्पना कर सके।

उपन्यास मानव जीवन की काल्पनिक कथा हो सकती है। भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध लेखक मुंशी प्रेमचंद के अनुसार एक उपन्यास मानव के जीवन का सम्पूर्ण चित्र है जिससे मानव जीवन पर प्रकाश डाला जाता है एवं उसके विचारो को विस्तृत किया जाता है।

उपन्यास के मुख्य प्रकार ( Types of Novel in hindi )

उपन्यास मुख्य रूप से कई प्रकार के होते है जो निम्न है –

  • चरित्र प्रधान उपन्यास
  • घटना प्रधान उपन्यास
  • सामाजिक उपन्यास
  • मनोवैज्ञानिक उपन्यास
  • ऐतिहासिक उपन्यास

उपन्यास का उद्देश्य क्या होता है ( Objective of Novel )

उपन्यास का उदेश्य पाठको का मनोरंजन करने के साथ साथ यथार्त को प्रस्तुत करना भी होता है। एक उपन्यासकार अपनी रचना के माध्यम से जीवन के रहस्यों एवं जीवन के अनुभवों को व्यक्त करता है।

कुछ प्रसिद्ध उपन्यास और उसके लेखक ( Famous novel list in hindi )

उपन्यास उपन्यासकार
मधुशाला हरिवंश राय बच्चन
गबन मुंशी प्रेमचंद
आसाढ़ का एक दिन मोहन राकेश
कर्मभूमि मुंशी प्रेमचंद
चरित्रहीन शरद चंद्र चटोपाध्याय

कहानी और उपन्यास में अंतर ( Kahani Upanyas mein antar jaane )

कहानी उपन्यास
कहानी के अंदर व्यक्ति के जीवन के केवल एक खंड का चित्रण किया गया होता है उपन्यास के अंदर व्यक्ति के पूरा जीवन एवं उसके विचारो का चित्रण किया गया होता है।
कहानी अंतर्गत आपको केवल एक कथा देखने को मिलती है।उपन्यास के अंतर्गत आपको प्रमुख कथा के साथ गौण कथाएं भी शामिल होती है।
कहानी आकार मे छोटी होती है।उपन्यास आकार मे बडा होता है।
कहानी को पढ़ने में आपको कम समय लगता है।जबकि उपन्यास को पढ़ने के लिए ज्यादा समय होना चाहिए।
कहानी पढ़ने के बाद कम समय में ही आप पर प्रभाव डालती है जबकि उपन्यास को पढ़ने के बाद आपको प्रत्यक स्थल पर प्रभावशीलता नहीं नज़र आती।
कहानी मे आपको कम पात्र देखने को मिलेंगे।उपन्यास मे अधिक पात्र देखे जा सकते है।
कहानी अगर आप पढ़ेंगे तो आपको समझ आएगा की कहानी में गति की तीव्रता है जबकि उपन्यास को पढ़ने के बाद लगेगा की इसकी गति अत्यंत धीमी और विस्तारित है
कहानी की कथा का जुड़ाव किसी क्षण या स्थान से होता है उपन्यास की कथा का विस्तार युगो युगांतर तक बढ़ सकता है
कहानी में आपको कोई भी प्रसंग देखने को नहीं मिलता उपन्यास में अनेको प्रसंग देखने को मिल जाते हैं।
उदाहरण हीरा और मोती , दो बैलो की कथा By मुंशी प्रेमचंद उदाहरण – गोदान By मुंशी प्रेमचंद

निष्कर्ष – दोस्तों उपन्यास व कहानियां हमारी संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण अंग है, इनसे मिलकर हमारा साहित्य बनता है। कहानी और उपन्यास में अंतर ( Kahani Upanyas mein antar ) की पूरी जानकारी विस्तार से इस आर्टिकल में बताई है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़ें ( Read more ) –

Kahani Upanyas mein antar related FAQ

कहानी और उपन्यास में मुख्य अंतर क्या है ?

कहानी में किसी व्यक्ति के जीवन के केवल एक खंड का चित्रण किया जाता है जबकि उपन्यास में व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन एवं विचारो का चित्रण किया जाता है।

उपन्यास के जनक कौन है ?

वास्तविक उपन्यास के जनक मुंशी प्रेमचन्द को माना जाता है।

Leave a Comment