दुनिया का सबसे गरीब आदमी कौन है 2024 में | Duniya ka sabse garib aadmi

हेलो दोस्तो, उम्मीद करते है आप अच्छे होंगे । दोस्तो अक्सर आप दुनिया के सबसे अमीर इंसान कौन है इसके बारे सुना होगा या पढ़ा होगा लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का सबसे गरीब आदमी ( Duniya ka sabse garib aadmi ) कौन है ? क्या नाम है ? और कहां का है ? अगर नहीं जानते तो बने रहिए पूरे आर्टिकल में क्योकि पूरा आर्टिकल पढ़ने के बाद सबसे गरीब आदमी, सबसे गरीब देश और सबसे गरीब राज्य इन सबके बारे में आपको ज्ञात हो जायेगा ।

गरीबी का पैमाना क्या होता है | Poverty measurement basis

वैसे दोस्तो गरीबी के अलग अलग कई पैमाने होते है जैसे की प्रति व्यक्ति आय, पैतृक संपत्ति या मौजूद संसाधन के अनुसार भी किसी व्यक्ति का स्टेटस ज्ञात होता है की वह गरीब है या अमीर। इस लेख में हम इन सभी पैमानों से हटकर एक अलग पैमाने के अनुसार दुनिया के सबसे गरीब आदमी के बारे मे जानेंगे।

दुनिया का सबसे गरीब आदमी | Most poor man in the world

तो दोस्तो आइए जानते है गरीबी की सभी पैमानों से हटकर एक अलग पैमाने की तरफ जो इंसान को सबसे गरीब होने के कैटेगरी में शामिल होता है और वह पैमाना है कर्ज का। जी हां दोस्तो दरअसल दुनिया के सबसे गरीब आदमी की लिस्ट में फ्रांस के जेरोम केरविल सबसे ऊपर है । जेरोम यूरोप के सबसे बड़े बैंको में से एक Societe Generale के पूर्व कर्मचारी है लेकिन इनके सिर पर इतना कर्ज है जितना की शायद ही दुनिया के किसी अन्य इंसान पर होगा । सबसे ज्यादा कर्ज जो की लगभग 495,068,952,000 रुपए है । जरूरी नहीं जिसके पास घर ना हो या खाने को रोटी ना हो या पहनने को कपड़ा ना हो वही गरीब होगा। दोस्तो कर्ज एक ऐसी चीज है जो इंसान के वजूद तक को छीन लेता है इसलिए आप पर कितना कर्ज है ये भी आपके स्टेटस पर महत्व रखता है।

दुनिया का सबसे गरीब देश कौनसा है | Poorest country in world

दोस्तो अगर बात करे दुनिया के सबसे गरीब देश के बारे में तो ज्यादातर गरीब देश एशिया या अफ्रीका महाद्वीप में शामिल है। IMF की रिपोर्ट के अनुसार जीडीपी को ध्यान में रखते हुए दुनिया का सबसे गरीब देशों की सूची में सबसे ऊपर सूडान देश है जबकि जनसंख्या रिव्यू के अनुसार बुरुंडी देश सबसे गरीब देश की लिस्ट में अग्रसर है। बुरुंडी देश की कुल जनसंख्या 1.2 करोड़ है जिसमे से 85 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं।

भारत का सबसे गरीब राज्य कौनसा है | Most poor state in India

भारत के सबसे गरीब राज्यों की सूची में पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ शामिल है जहां पर लगभग 37% गरीबी है तो वही जीडीपी, शिक्षा, भुखमरी और कुपोषित लोगो की संख्या, अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के आधार पर बिहार भारत का सबसे गरीब राज्य की लिस्ट में शामिल है।

Duniya ka sabse garib aadmi related FAQ

दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब लोग कहां रहते हैं ?

दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब लोग बरुंडी देश में रहते है।

दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर लोग कहाँ रहते है ?

सबसे ज्यादा अमीर लोग अमेरिका देश में रहते है।

भारत का सबसे गरीब जिला कौनसा है ?

भारत का सबसे गरीब जिला मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिला है।

निष्कर्ष – तो दोस्तों आपने इस लेख में दुनिया के सबसे गरीब आदमी ( Duniya ka sabse garib aadmi ) के बारे में जाना साथ ही दुनिया के सबसे गरीब देश और भारत के सबसे गरीब राज्यों के बारे में भी अपने जाना। उम्मीद करते है यह लेख आपको पसंद आया होगा और इस लेख से आपको कुछ नया सिखने को मिला। पूरा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

और भी पढ़े ( Read more ) –

Leave a Comment